{"_id":"69273863f5e63fdf9100f2e7","slug":"theft-and-snatching-accused-still-at-large-ballia-news-c-190-bal1001-152761-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चोरी, छिनैती के आरोपी अभी भी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चोरी, छिनैती के आरोपी अभी भी पकड़ से दूर
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई औपचारिकताओं तक सीमित दिखाई दे रही है। दो माह बाद भी चोरी व छिनैती के मामले का खुलासा पुलिस अभी नहीं कर सकी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
महरेई स्थित गैस एजेंसी के गोदाम से 12 सितंबर की रात चोर दीवार फांदकर 20 भरे हुए गैस सिलिंडर उठा ले गए थे। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज खंगालने और तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका।
नरहीं बलिया मोड पर एक नवंबर को पुलिस सहायता केंद्र के सामने बाइक सवार बदमाश किरन राय से दिनदहाड़े बैग छीन कर भाग गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने शुरुआती दिनों में गंभीरता दिखाई होती तो दोनों मामलों का खुलासा हो जाता। इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह से बताया कि दोनों मामले में पुलिस टीम काम कर रही है।