फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft accused arrested in encounter, shot in leg

Ballia News: चोरी का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 11 Nov 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested in encounter, shot in leg
बांसडीह/घोघा। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी पुलिस को कामयाबी मिली है। रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में राहुल राजभर निवासी कुर्थिया सुखपुरा को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। वह क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक मिली।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि कोतवाल प्रवीण सिंह फोर्स के साथ भेड़िया पुल पर रात्रि गश्त व चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पहिया की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्ति को रोका गया। परंतु मोटरसाइकिल सवार भागने के प्रयास में बाईं पटरी पर फिसल कर गिर गया। पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करदी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान राहुल राजभर, निवासी कुर्थिया थाना सुखपुरा के रूप में हुई। बताया कि उसने क्षेत्र में कई घरों में चोरी की है। गाजीपुर, बलिया, बिहार में वाहन चोरी में भी शामिल रहा है। राहुल के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है, जिस पर कार का नंबर लिखा है। घायल बदमाश राहुल राजभर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed