फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The youth stopped supplying the sub-station at night

युवकों ने रात में उपकेंद्र से बंद कराई आपूर्ति

Wed, 24 Jul 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The youth stopped supplying the sub-station at night
बैरिया। रानीगंज बाजार (कोटवां) में मंगलवार की रात बिजली नहीं रहने से नाराज दर्जनों युवकों रात में ही विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति एसएसओ से यह कहकर बंद करा दी कि अगर हम लोगों को बिजली नहीं मिलेगी तो क्षेत्र में कहीं भी बिजली नहीं जाएगी। प्राइवेट एसएसओ ने बिजली बंद करने के बाद पूरे प्रकरण से अवर अभियंता को अवगत कराया। इसके चलते पूरी रात 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बैरिया में दो विद्युत उपकेंद्र हैं। एक नया विद्युत उपकेंद्र है जिसका एचटी लाइन दीघार से बैरिया तक अलग है, उससे बैरिया, रानीगंज, तहसील सहित आसपास के गांवों को बिजली दी जाती है। जबकि दूसरा पुराना विद्युत उपकेंद्र है जिससे देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस विद्युत उपकेंद्र पर चार फीडरों से 150 गांव जुड़े हुए हैं। मंगलवार को नया विद्युत उपकेंद्र की एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया लिहाजा बैरिया, रानीगंज सहित आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई जबकि देहात में पुराने विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति चालू थी। मंगलवार की देर रात में एक दर्जन से अधिक युवक बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर जबरन यह कहते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली बंद करा दी कि हम लोगों को बिजली नहीं मिलेगी तो किसी को नहीं मिलेगी। डर के मारे एसएसओ मंतोष यादव ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया और इसकी खबर रात में ही अपने अवर अभियंता को दिया। अवर अभियंता कमलेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटना विद्युत उपकेंद्र पर हो रही है। इस विषय में सीओ साहब को बताकर आग्रह किया गया था कि कम से कम पुलिस को दो जवान रात में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर दें किंतु अभी तक ऐसा नहीं हो पाया। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण जब लोग समूह में विद्युत उपकेंद्र पर आते हैं तो उनकी मंशा के अनुसार काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed