फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The youth of the university will give life to the blood bank

ब्लड बैंक को जीवन देंगे विवि के युवा

Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The youth of the university will give life to the blood bank
बलिया। स्वास्थ्य विभाग भले ही रक्तदाताओं को जागरूक करने में सफल नहीं हो पा रहा है और जिला में रक्त यूनिट की काफी कमी है। 36 लाख लोगों की आबादी मात्र 10 यूनिट ब्लड के भरोसे है। इसमें नेगेटिव ग्रुप के ब्लड की स्थिति
विज्ञापन

तो और भी खराब है। नेगेटिव ग्रुपों का मात्र दो यूनिट रक्त ही जिले में मौजूद है। जिले में रक्त की निरंतर कमी को देखते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से कालेजों में रक्दान शिविर के आयोजन की पहल की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसएल पाल ने 15 संकुलों का गठन करते हुए रक्दान शिविरों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। संकुल प्रभारियों को बीते 17 दिसंबर को पत्र जारी रजिस्ट्रार ने निर्देश दिया है कि संकुल से सम्बद्ध महाविद्यालयों को नियोजित करते हुए संकुल/नोडल महाविद्यालय अथवा अन्य सुविधाजनक महाविद्यालय केन्द्रों पर जिला प्रशासन एवं पंजीकृत ब्लड बैंक से समन्वय स्थापित करके विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन कराएं। उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजनों में निरन्तरता बनाएं रखने का भी निर्देश दिया है, जिससे जनसामान्य एवं पीड़ित परिवारों को आपातकाल में विभिन्न श्रेणी/ समूहों के रक्त की उपलब्धता बनी रहे। साथ ही समय-समय पर रक्तदान शिविरों के विशेष आयोजन हेतु समय-सारणी (कैलेण्डर) जारी करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

इन संकुलों को मिली है जिममेदारी
01. महर्षि भृगु संकुल, 02. महर्षि दर्दर संकुल, 03. बालेश्वर संकुल 04. पशुपति संकुल 05. तथागत संकुल 06. श्रीनाथ बाबा संकुल, 07. पचरूखा संकुल 08 नरहेजी संकुल 09. वृतिकूट संकुल 10. लखनेश्वर संकुल 11 अवधूतेश्वर संकुल, 12. कामेश्वर धाम संकुल, 13, कठमुक्तेश्वर सकुल 14. भवानी संकुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राज्यपाल के निर्देश पर सभी महाविद्यालयों को रक्तदान शिविर का आयोजन करने और रक्तदान कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए 14 संकुल बनाएं गए है और संकुल प्रभारियों को संबंद्धित महाविद्यालयों में शिविर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि जिले विभिन्न श्रेणियों के रक्त की कमी को दूर किया जा सकें।
एसएल पाल, कुलसचिव, जेएसीयू, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed