फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man was murdered for blackmailing his wife

पत्नी को ब्लैकमेल करने पर की थी युवक की हत्या

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The young man was murdered for blackmailing his wife
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के पास हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी को फोन पर ब्लैकमेल करने से नाराज होकर उसके पति ने युवक की हत्या कर दी थी। शुक्रवार की देर शाम रेवती पचरुखिया मार्ग स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पियरौटा-दूधैला मार्ग स्थित कुएं से मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है। हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा मृतक के मोबाइल की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसएचओ रेवती रामायण सिंह ने बताया कि मृतक परमेश्वर शर्मा निवासी दिघार, अनूप सिंह निवासी पियरौटा और अनूप पांडेय निवासी कंचनपुर की दोस्ती थी। ये लोग हेरोइन तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते थे।26 नवंबर की शाम नशे के लिए ही परमेश्वर शर्मा घर से निकला था। हल्दी गांव के पास उसकी मुलाकात अनूप सिंह और अनूप पांडेय से हो गई । आरोप है कि परमेश्वर एक की पत्नी को फोन पर ब्लैकमेल करता था। इससे नाराज दोनों दोनों उसे पियरौटा गांव के पास लाए और पेट में चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के शरीर के कपड़े उतार लिए और शरीर पर कपड़ों को रखकर मृतक की बाइक से पेट्रोल निकाल कर जला दिया। जलाए जाने के बाद आरोपियों ने उसके शव को खींचकर थोड़ी दूर पर लगी झाड़ी में रख दिया।
विज्ञापन

मृतक की बाइक को पियरौटा-दुधैला मार्ग स्थित कुंए में डाल दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक के मोबाइल की बरामदगी के सिए आरोपी पुलिस को भरसौता स्थित मंदिर के पास ले गए, लेकिन खोजबीन के बाद भी न तो चाकू बरामद हुआ और न मोबाइल ही मिल पाई। आरोपियों ने बताया कि उस समय वे नशे में थे। इसके चलते उन्हें याद नहीं आ रहा है कि चाकू और मोबाइल कहां फेंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed