फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man saved a woman who was going to die by jumping in the river

नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को युवक ने बचाया

Sun, 26 Apr 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The young man saved a woman who was going to die by jumping in the river
नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को युवक ने बचाया
विज्ञापन

- पुलिस ने महिला को समझा कर परिजनों को किया सुपुर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। पारिवारिक कलह से तंग होकर नदी में कूदकर जान देने के लिए जा रही महिला को एक युवक ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दकया। बताया जा रहा है कि मऊ जिले के मधुबन निवासिनी पूनम (38) पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घाघरा नदी में कूद कर जान देने के लिए घर से निकली। उभांव थाना क्षेत्र के चंदायर कला ग्राम से होकर गुजरते समय महिला रो रही थी। इस दौरान ग्राम निवासी कृष्णकांत अपने घर के सामने मोबाइल से कहीं बात कर रहा था। रोती हुई महिला ने कृष्णकांत से बात करने के लिए मोबाइल मांगी। मोबाइल से बात करते समय महिला बिलख रही थी और मोबाइल वापस कृष्णकांत को सौंप तुर्तीपार घाघरा नदी की ओर चल दिया। क़ुछ समय के बाद महिला द्वारा बात किए हुए नम्बर से कृष्णकांत के मोबाइल पर कॉल आया। महिला के परिजनों ने कृष्णकांत को बताया कि महिला नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही है उसे जाने से रोक लिजिए। कृष्णकांत ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देते हुए बाइक से महिला का पीछा किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच महिला को आगे जाने से रोक दिया तथा पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने फोन से परिजनों को बुलाया तथा महिला को समझा बुझाकर परिजनों को सौंप दिया।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed