फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The yatra is being taken out to instil confidence in the public: Harish

जनता में विश्वास पैदा करने के लिए निकाली जा रही यात्रा : हरीश

Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The yatra is being taken out to instil confidence in the public: Harish
बलिया। भाजपा की प्रदेश सरकार में 2017 में परिवर्तन यात्रा शुरू की गई थी। उसमें वादा किया गया था कि प्रदेश से जंगलराज हटाकर कानून का राज और रामराज्य स्थापित करेंगे। प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष पहले वादा किया था कि गांव, गरीब, मजदूर सहित माता और बहनों के लिए कानून व विकास का राज्य स्थापित करेंगे। हमारी सरकार ने वह वादा पूरा किया। इसी कड़ी में भाजपा ने इस बार जनता में विश्वास पैदा करने के लिए जन विश्वास यात्रा प्रदेश के क्रांतिकारी की धरती बलिया से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं से होते हुए तीन जनवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन

उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को पीडब्लूडी के डाक बंगले में कहीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पूरे प्रदेश में गुंडा, माफिया, बलात्कारियों की सरकार थी, लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से गुंडों का नामोनिशान मिट गया है। सरकार ने गरीबों के लिए जो कार्य किया है वह सबके सामने है। जन विश्वास यात्रा बलिया से शुरू होकर मऊ, आजमगढ़, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर आदि जनपदों से होते हुए तीन जनवरी को बस्ती में समाप्त होगी। यात्रा में दो बड़ी जनसभाएं मऊ जिले के घोसी तथा देवरिया जनपद के सलेमपुर में होंगी। इसमें कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता आएगा। बलिया जिले से 19 तारीख को शुरू होने वाली यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यात्रा बलिया सदर विधानसभा से शुरू होकर बांसडीह, फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा होते हुए मऊ में प्रवेश करेगी। पूरे गोरक्ष प्रांत में 62 विधानसभा हैं। इसमें बैरिया विधानसभा को छोड़कर 61 विधानसभा में 45 जनसभाएं होंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे,या त्रा प्रभारी प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ल, आरकेएस दूबे, पंकज सिंह, जयप्रकाश जयसवाल, आशीष पाण्डेय, अश्विनी सिंह, डिम्पल सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed