{"_id":"6aa8384fdd47c4813f05fa47","slug":"1282-patients-visited-flu-symptoms-found-in-140-ballia-news-c-190-1-ana1001-172877-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 1282 मरीज पहुंचे, 140 में मिले फ्लू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 1282 मरीज पहुंचे, 140 में मिले फ्लू के लक्षण
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1382 मरीज पहुंचे। पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकीय जांच और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों की भीड़ रही। इनमें 140 से अधिक मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण पाए गए।
चिकित्सकों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से ओपीडी में प्रतिदिन तीन से चार सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 40 फीसदी से अधिक मरीजों में फ्लू जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।
कई मरीजों ने बताया कि सर्दी-जुकाम या गले में खराश के बाद बुखार, खांसी, कमजोरी और बदन दर्द की समस्या हुई। तीन-चार दिन दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिली हैं, हालांकि अधिकांश की जांच रिपोर्ट सामान्य है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फ्लू के मरीजों के लिए ओपीडी संचालित की जा रही है। इमरजेंसी के ऊपर 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है। हालांकि अभी स्वाइन फ्लू के पुष्टि वाले मरीज नहीं मिले हैं।
प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि अस्पताल में सतर्कता बरती जा रही है। फ्लू ओपीडी चल रही है और आइसोलेशन वार्ड तैयार है। आरटीपीसीआर जांच की सुविधा भी जल्द शुरू होगी।संवाद