{"_id":"57448cbc4f1c1ba22c690b6c","slug":"the-women-went-to-the-police-station-to-protest-the-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में थाने पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में थाने पहुंची महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ बलिया
Updated Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मंगलवार को भीमपुरा थाने पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने समाज में हो रहे महिलाओं से दुराचार, अत्याचार और उत्पीड़न जैसे मामले में पुलिस प्रशासन से सहयोग के बारे में जानकारी ली।
भीमपुरा थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि आज महिला समाज में कहीं भी पीछे नहीं है। महिलाओं के लिए शासन-प्रशासन विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहा है। कहा कि महिला के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हो तो वो महिलाएं 100 नंबर डायल कर सकती हैं। जिसके पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्राओं को अराजकतत्वों पर फोन पर अश्लील बातें करना या छेड़खानी करने पर 1090 नंबर डायल करें। बताया कि इसमें शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है और कार्रवाई भी त्वरित की जाती है। उसके बाद थानाध्यक्ष ने महिलाओं की और समस्या जानना चाहा तो सैकड़ों महिलाओं ने हाथ जोड़कर कहा कि हमारे क्षेत्र में प्रत्येक ईंट-भट्ठे पर बन रहे कच्ची शराब को बंद कराएं नहीं तो हमारा भारा पूरा परिवार उजड़ जाएगा।
इस मामले पर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि आज से ही क्षेत्र के प्रत्येक ईंट भट्ठो पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ भट्ठा संचालकों पर मुकदमा भी पंजीकृत किया जाएगा। इस मौके पर संस्था की कोआर्डिनेटर संध्या, प्रेरक सरोज देवी, लीलावती, कमलावती, पुष्पा, सुभावती, इंद्रवाती आदि उपस्थित रहीं।