फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The woman was made to smell an intoxicating substance and her jewelry was stolen

Ballia News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने उड़ाए

Tue, 29 Apr 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The woman was made to smell an intoxicating substance and her jewelry was stolen
बैरिया। मिठाई खरीदने गई महिला को 11 दिन पहले नाटकीय ढंग से धक्का दे दिया गया। पोटली गिरा कर महिला को कुछ सुंघा दिया गया। इसके बाद उसे कुछ दूर ले जाकर उसका मंगलसूत्र, सिकड़ी व कान का झुमका उतरवा लिया गया। 11 दिन बाद 28 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई। उधर, रविवार को बिहार का एक युवक बैरिया थाने पहुंचा। कहा कि मांझी पुल से तीन किमी पहले यूपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल छीन ली गई है। घटना में अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के पंडितपुरा सीताकुंड निवासी लीलावती पांडेय पत्नी अश्वनी पांडेय ने बैरिया थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 17 अप्रैल को वह बैरिया बस स्टैंड पर टेंपो से उतरकर मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर गई थीं। वापस आते समय रास्ते में दो युवकों ने आपस में हाथापाई करते समय मुझे धक्का देकर एक पोटली गिरा दी। पोटली उठाकर मुझे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद मुझे कुछ दूरी पर ले जाकर मंगलसूत्र, चेन व कान का झुमका उतरवा लिया। गहनों की कीमत लगभग डेढ़ लाख है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं, मोटरसाइकिल छिनैती की घटना को पुलिस गलत बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed