फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weather turned pleasant with a mix of sunshine and shade throughout the day, followed by light rain in the evening.

Ballia News: दिन भर धूप-छांव, शाम को हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The weather turned pleasant with a mix of sunshine and shade throughout the day, followed by light rain in the evening.
नगर के बूंदाबांदी के बीच गमछा ओढ़कर अपने गंतव्य को जाते राहगीर।संवाद
बलिया। जिले में मानसून के दस्तक देने के बाद कभी धूप-छांव तो कभी बारिश को दौर जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह बादलों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर में धूप-छांव का असर बना रहा, लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। ऐसा लगा जैसे झमाझम बारिश होगी लेकिन हल्की बारिश से सड़कें कीचड़ युक्त हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश खेती-बारी के लिए अच्छी मानी जा रही है। बारिश में ही पालिका की पोल खुलकर सामने आ गई। एक तो सड़कें पहले ही खस्ताहाल हैं, ऐसे में बारिश होने के बाद तो इन मार्गों से निकलना मुश्किल हो जाता है। विशेषकर शहर के काजीपुरा मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई है। जिससे आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। 24 घंटे के अंदर झमाझम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed