फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The water level of Ganga is rising 3 cm per hour

Ballia News: तीन सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga is rising 3 cm per hour
बलिया /मझौवां/दया छपरा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित हैं। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में तीन सेमी मीटर प्रतिघंटे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 40 एकड़ परवल की फसल नदी में डूब गई।
विज्ञापन

गंगा उस पार कटान से ग्रामीणों में दहशत : गंगा नदी के दक्षिण छोर पर बसे नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला में लगातार पांच दिनों से गंगा की लहरों से कटान हो रही है। शुक्रवार की सुबह गंगा नदी की कटान से चंदन ठाकुर, रविकांत ठाकुर, शुभनारायण ठाकुर, जंगी यादव, मोतीचंद साह, रोहित चौधरी, राधेश्याम, धनु ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, संजय चौधरी की 40 एकड़ उपजाऊ भूमि गंगा में समा गई।
विज्ञापन

कटान से अब तक पांच दर्जन से अधिक किसानों की 40 एकड़ परवल की फसल गंगा में विलीन हो गई है।
बाढ़ विभाग के एसडीओ एसके प्रियदर्शी ने बताया कि मैं खुद मौके पर गया था। गंगा में कटान नहीं है। हवा के झोंके से नदी दो भागों में विभाजित हो गई हैं। इसके चलते थोड़ी कटान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed