फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The teams of Bairia, Gadwar showed their strength

बैरिया, गड़वार की टीमों ने दिखाया दम

Fri, 11 Feb 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The teams of Bairia, Gadwar showed their strength
नेहरू युवा केन्द्र की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा और जिला फुटबॉल सेक्रेटरी अरविंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

फुटबॉल में बैरिया की टीम विजेता और बांसडीह की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में गड़वार विजेता और रसड़ा उपविजेता रहा। कबड्डी में गायघाट दुबहड़ विजेता और पंदह उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, सोनू द्वितीय, सूरज तृतीय और 800 मीटर ऋषिकेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और आलोक तृतीय रहे। सभी विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो, शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई गई। सभी खिलाड़ियों और युवा मंडल के सदस्यों को जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने डीएम का सन्देश बांटा। सलभ उपाध्याय, विनोद, ओम, अनामिका, पंकज, मंटू, राजू, मनीष इत्यादि की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed