फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The team took stock of the Kala-azar affected villages

डब्लूएचओ की टीम ने कालाजार प्रभावित गांवों का लिया जायजा

Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team took stock of the Kala-azar affected villages
जयप्रकाश नगर। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की टीम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छपरा का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र के कालाजर और बुखार से हुई मौतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. देवनीति सिंह से ली। टीम ने ग्राम पंचायत चांददीयर के ठेकहा गांव पहुंच कर पीड़ितों व परिजनों से जानकारी हासिल किया।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग टीम के डा. वी रमेश, डा .राजन पाटिल, डा. एम हुसैन, डा. नीरज पांडेय, डा. राशिद खान, डा. राकिफ़ अख्तर व मॉनिटर राशिद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पहुंचे। वहां प्रभारी से कालाजर से प्रभावित गांवों व रोगियों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ विकास खंड से जुड़े एएनएम सेंटर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही प्रभावित गांवों की जनसंख्या व बीमारी के रोकथाम के लिए किए गए प्रयास, इलाज, जागरूकता अभियान व संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने कालाजर से हुई मौत के बारे में चिंता प्रकट करते हुए बीमारी के रोकथाम के लिए डब्लूएचओ व पाथ के सदस्यों ने रोड मैप की जानकारी लेने के बाद पीएचसी पर बीमारी के रोकथाम के लिए उपलब्ध संसाधन व दवाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन

पीड़ितों को सहायता राशि नहीं मिलने पर जताई चिंता : जयप्रकाश नगर। विश्व स्वास्थ्य संगठन, केंद्र व प्रदेश सरकार की टीम के साथ जांच को पहुंचे पीएचसी मुरली छपरा के प्रभारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को यदि लगातार बुखार आता है तो पीएचसी मुरली छपरा पहुंच या बाहर में होने वाली 1400 सौ रुपये की जांच नि:शुल्क करा सकते हैं। बताया कि यदि कालाजार साबित होता है तो उन रोगियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क जांच, जहां तक जाने आने की आवश्यकता होगी वह नि:शुल्क, भर्ती के दौरान भोजन फ्री, पूर्ण रूप से इलाज नि:शुल्क, रोगी के ठीक हो जाने के उपरांत स्थिति के अनुसार 500 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी उपलब्ध कराया जाना है। टीम के सदस्यों ने जांच के दौरान रोगियों से पूछताछ किया तो पता चला कि उन्हें न तो आवास प्राप्त हुआ है ना ही उन्हें सहायता राशि ही प्राप्त हुआ है। टीम ने जनपद के संबंधित अधिकारी से वार्ता कर जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed