फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The tableau of Ram-Janki taken out from the land of Ramlila

रामलीला भूमि से निकाली गई राम-जानकी की झांकी

Mon, 11 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Ram-Janki taken out from the land of Ramlila
रेवती में चल रहे रामलीला के कलाकारों द्वारा राम जानकी की झांकी में विराजित हनुमान की झांकी। - फोटो : BALLIA
रेवती। नगर के रामलीला भूमि पर चल रहे रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर के बाद वृंदावन से आए रामलीला के कलाकारों की ओर से राम-जानकी की झांकी निकाली गई। घोड़े और विभिन्न वाद्य यंत्रों से सजी झांकी का नेतृत्व भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक कर रहे थे।
विज्ञापन

आकर्षक ढंग से सजे रथ पर राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जहां पीछे विराजमान थे। वहीं, रथ के अग्र भाग पर गदाधारी हनुमान बैठे थे। झांकी में मौजूद जनसमूह जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। जुलूस जिधर से गुजर रहा था उधर के लोग दर्शन को इकट्ठा हो रहे थे। झांकी बस स्टैंड, थाना, बाजार, बीज गोदाम, उत्तर टोला दुर्गा स्थान, बुढवा शिव मंदिर, डाकघर होते हुए रामलीला भूमि पर आकर समाप्त हुई। कुंदन पांडेय, राजू पांडेय, योगेश पांडेय, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रूपेश पांडेय, घूरा राजभर, गोलू पटेल, श्रीप्रकाश साहनी, मानव तिवारी, चंद्रपाल पांडेय, राहुल ओझा, मुनमुन पांडेय, विवेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जन्मे श्रीराम बजीं बधाइयां
बेल्थरारोड। श्री रामलीला समिति की ओर से बिचला पोखरा स्थित मैदान में चल रहे लीला मंचन में श्री रामजन्म की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। राम जन्म होते ही तीनों लोक में खुशियां मनाई गईं। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की। कौशल्या ने राम, सुमित्रा ने लक्ष्मण और कैकयी ने भरत-शत्रुघ्न को जन्म दिया। अयोध्या में चार राजकुमारों के जन्म लेने से खुशी की लहर दौड़ गई। संपूर्ण अयोध्या नगरी जश्न में डूब गई। ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला’ के मंगल गीत की ध्वनि गूंजने लगी। रामजन्म के बाद आतिशबाजी की गई। इसके बाद लीला प्रेमियों ने राम के जयकारे लगाए। बृजकिशोर आजाद के निर्देशन में कलाकारों का भावपूर्ण अभिनय देख लीलाप्रेमी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed