{"_id":"c84bcd0834399e96d6b48126baa70f92","slug":"the-symbolic-funeral-principal-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रनेताओं पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज सतीश चंद्र कालेज के छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा नगर के शहीद चौक से निकाली। छात्र पूरे नगर का भ्रमण किए। इसके बाद कालेज पहुंचकर छात्रों ने प्रतीकात्मक शव का दहन दिया। छात्रों ने मांग की कि उन पर दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लिया जाए और कालेज में चल रही आयव्यय की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।
कालेज के अनशनरत छात्रनेता आशुतोष पांडेय दीपक और अनुपम उपाध्याय के समर्थन में जिले के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने अनशन स्थल से प्राचार्य की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शहीद पार्क से स्टेशन रोड होते हुए कालेज पहुंचे। इस मौके पर छात्रनेता अविनाश सिंह ने कहा कि जब तक छात्र तारकेश्वर कुशवाहा और आशुतोष पांडेय की तहरीर पर प्राचार्य और उनके अनुशासक मंडल पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता।
अनुशासक मंडल को भंग कर नए अनुशासक मंडल का गठन नहीं किया जाता, बेमियादी अनशन चलता रहेगा। दुबहर डिग्री कालेज के पूर्व महामंत्री ऋषि पांडेय ने कहा कि प्राचार्य छात्रों द्वारा मांगे गए शुल्क विवरण की सूची देने से इंकार कर रहे हैं। कारण कि अन्य महाविद्यालयों की तुलना में छात्रों से हर मद में अधिक शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
टीडी कालेज के छात्रनेता यशजीत सिंह ने कहा कि उनके कालेज में निर्धारित सीट से कम आवेदन आने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश कराया गया। जबकि सतीश चंद्र कालेज के प्राचार्य द्वारा प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमीशन लिया जा रहा है। आखिर वह कौन सा नियम है, जिसे सार्वजनिक करने में प्राचार्य हीलाहवाली करते हैं।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता चंद्रप्रकाश पांडेय, अनुज मिश्र, राणा कुनाल सिंह, आलोक कुंवर, कृपा यादव, हिमांशु शेखर, प्रशांत राय बंटी, रत्नेश यादव, मोनू वर्मा, रंजीत निहाल, छोटू यादव, मिथिलेश कुमार, शैलेश यादव आदि दर्जनों छात्र और छात्रनेता उपस्थित रहे।