फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The sword of dismissal is hanging over 12 teachers

Ballia News: 12 शिक्षकों पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
The sword of dismissal is hanging over 12 teachers
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाए शिक्षकों की सूची प्रदेश स्तर से जारी होने के बाद जिले के ऐसे शिक्षकों में पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। जिले में शासन स्तर से 12 शिक्षकों को चिह्नित किया गया है, जो जांच के दायरे में हैं। इन पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ की ओर से सूची उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायत मिलने पर जिला शुरू से ही शासन के रडार पर रहा है। शासन के दबाव के बाद जांच का दायरा बढ़ा तो पांच साल पहले इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ व विभागीय स्तर पर शुरू हुई जांच में कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन, आधार बदलने के अलावा एक ही नाम से कई ऐसे शिक्षक मिले, जो दो जिलों में नौकरी करते हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रहे और अब सत्यापन के बाद कूटरचित सिद्ध होने के बाद बीते साढ़े पांच वर्ष में अब तक आधा दर्जन शिक्षकों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।

इनमें से अधिकांश पर खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से केस भी दर्ज कराया गया है। उधर, एसटीएफ की ओर से जिले के 12 और शिक्षकों को फर्जीवाड़े में चिह्नित किए जाने के बाद संबंधित शिक्षकों के आंखों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed