फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The strike of the cleaning workers ended on the assurance of the EO

ईओ के आश्वासन पर समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल

Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
The strike of the cleaning workers ended on the assurance of the EO
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर बीते 24 घंटे से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकार दिनेश कुमार विश्वकर्मा और चेयरमैन अजय कुमार के आश्वासन पर समाप्त हो गया। लाक डाउन के दौरान हुई सफाई कमिर्यों की हड़ताल से नपा प्रशासन सकते में था।
विज्ञापन

यहीं कारण रहा कि शुक्रवार सुबह अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा दल बल के साथ जगदीशपुर स्थित जलकल विभाग के परिसर पहुंचे और हड़ताली कर्मियों को आश्वासन दिया कि यदि 25 मई तक ठेकेदार पीएफ और बढ़े मानदेय का भुगतान नहीं करता तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पीएफ का भुगतान लंबित होने, शासनादेश के बावजूद वेतन वृद्धि और समय से वेतन का भुगतान नहीं होने तथा लाकडाउन के दौरान काम करने वाले कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये जाने के विरोध में वृहस्पतिवार से नपा के सफाई कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गये थे। इसके पूर्व बीते बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार ओर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को संयुक्त पत्र देकर पीएफ भुगतान, बढ़े वेतन का भुगतान और कार्य के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस दौरान मुख्य रूप से रंजीत कुमार रावत, पिंटू रावत, राजकुमार, प्रमोद, प्रकाश, गौरी शंकर आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed