{"_id":"609057ee8ebc3ec19a59e979","slug":"the-story-of-corona-warrior-was-spoken-by-him-ballia-news-vns5878850116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा की कहानी उन्हीं की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा की कहानी उन्हीं की जुबानी
विज्ञापन
बलिया। कोरोना की जंग लड़ने वालों में ऐसे भी योद्धा है जो लंबे समय से घर से दूर हैं। इसमें ऐसा योद्धा रहा जिसकी पूरी फैमिली पॉजिटिव रही, बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। एक दिन पूरी फैमिली ने कोरोना से जंग जीत ली और अपने काम पर लौट गए।
जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके परिवार के 15 सदस्य कोरोना की पहली लहर में एक साथ पॉजिटिव हो गए थे। परिवार में केवल एक 10 वर्ष का बच्चा निगेटिव था। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और एक साथ मिलकर लड़कर कोरोना को मात दी।
परिवार में 2 डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो लैब असिस्टेंट समेत 15 लोग अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पॉजिटिव हुए थे। आज सभी जंग जीतकर अपनी-अपनी ड्यूटी कर लोगों की हौसला आफजाई कर रहे हैं। बताया कि परिवार के 10 वर्ष के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर में अकेले छोड़कर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी, लेकिन उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद बच्चे की मां को घर में रहने की इजाजत मिली। पूरी फैमिली ने एक-दूसरे को ढाढ़स बंधाया और हिम्मत के साथ कोरोना को मात दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इसे हम नियमों का पालन कर मात दे सकते हैं। हारेगा कोरोना जीतेगा भारत।