फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The message of women's empowerment and leadership resonated at the 'Arohini' young women's conference.

Ballia News: आरोहिणी युवती सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति और नेतृत्व का संदेश

Sun, 27 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The message of women's empowerment and leadership resonated at the 'Arohini' young women's conference.
अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित बहुद्देशीय सभागार
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में ‘आरोहिणी युवती सम्मेलन’ आयोजित किया गया। इसमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं और युवतियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयोजक सृष्टि सिंह ने बलिया की महिलाओं के साहस और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य में युवतियों की भूमिका पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा मिश्रा और वक्ता अंजली सिंह ने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन श्रेया सिंह और साक्षी श्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed