फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The staging of the plays "Roop-Aroop" and "Mother, Make Me Tagore" was deeply impactful.

Ballia News: रूप-अरूप और मां मुझे टैगोर बना दे नाटक के मंचन ने झकझोरा

Sun, 28 Dec 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
The staging of the plays "Roop-Aroop" and "Mother, Make Me Tagore" was deeply impactful.
महोत्सव में नृत्य पेश करतीं कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
बलिया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाटक समारोह संकल्प रंगोत्सव में दूसरे दिन शनिवार की देर शाम को यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो दिल्ली के कलाकारों ने रूप-अरूप नाटक का मंचन किया। जम्मू से आए लकी गुप्ता ने एकल नाटक मां मुझे टैगोर बना दे की प्रस्तुति की। रंग निर्देशक त्रिपुरारी शर्मा द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक रूप-अरूप गहन शोध व समाज को सोचने के लिए विवश करता है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित हैप्पी रणजीत और गौरी देवल ने कमाल का अभिनय किया।
विज्ञापन

दूसरे नाटक मां मुझे टैगोर बना दे मोहन भंडारी की लिखित और जम्मू कश्मीर के रंग निर्देशक लकी गुप्ता द्वारा निर्देशित व अभिनीत प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लकी गुप्ता ने अकेले ही एक अंगोछे की सहायता से छात्र, शिक्षक, गांव का मुखिया आदि विभिन्न पात्रों का अभिनय करते हुए मन मोह लिया। वाराणसी से आए लोकगीत गायक दुर्गेश उपाध्याय ने बारहमासा और निमिया के डाढ़ जनि कटिह ए बाबा गीत सुनाया। वहीं, एक्सप्रेशन कल्चरल सोसायटी बलिया द्वारा ट्विंकल गुप्ता के निर्देशन में प्रस्तुत झिंझिया और गोदना नृत्य पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द दूबे ने किया। आभार संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने व्यक्त किया। संचालन अचिंत्य त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed