{"_id":"6a5293f0519ae20b07067f49","slug":"the-sp-wont-even-win-27-seats-in-2027-a-split-will-occur-before-the-lok-sabha-session-omprakash-ballia-news-c-190-1-bal1001-168496-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी लोकसभा सत्र से पहले होगी टूट: ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी लोकसभा सत्र से पहले होगी टूट: ओमप्रकाश
विज्ञापन
रतसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत करते नारद राय साथ में अन्
रतसर। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस अब दगे हुए कारतूस बन चुके हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, आगामी लोकसभा सत्र से पहले ही पार्टी में टूट हो जाएगी।
ये बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नगर पंचायत रतसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम में सपा पर निशाना साधते हुए कहीं। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाते हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 तक देश और प्रदेश में कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह के अनुरोध पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर में स्टेडियम उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री नारद राय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की, जबकि संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर सुभासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राजधारी सिंह, कौशलेंद्र गिरी, रुद्र प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, रविंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।