फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The son got excited by giving oral sex to his parents together.

Ballia News: माता-पिता को एक साथ मुखाग्नि दे फफक पड़ा पुत्र

Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The son got excited by giving oral sex to his parents together.
पंदह (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर (बहेरी) में दंपती की हत्या से हर कोई मर्माहत है। श्यामलाल चौरसिया और बासमती देवी का दाह संस्कार मंगलवार को महावीर (गंगा) घाट पर किया गया।
विज्ञापन

सिसकता पुत्र पिता को मुखाग्नि देते ही दहाड़े मार कर रोने लगा। माहौल उस वक्त और शोकाकुल हो जब वह, हर मुश्किल में ढांढस बंधाने वाली मां की चिता को आग लगाने आगे बढ़ा। पिता के बराबर में चिता पर लेटी मां को एकटक निहारते दीपू की स्थिति बुत सी हो गई।
विज्ञापन


रविवार की रात हमलावरों ने बड़ी ही बेरहमी से श्यामलाल चौरसिया और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या कर दी थी। घटना के करीब एक घंटे बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस और उनके बड़े भाई राधेश्याम चौरसिया को दी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया था। डीआईजी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम तो हो गया, लेकिन दंपती के पुत्र के आगरा से न पहुंच पाने के कारण दाह संस्कार नहीं हो पाया। एयरफोर्स (आगरा) में तैनात पुत्र दीपू चौरसिया सोमवार को देर शाम घर पहुंचा। हत्या की घटना ने दीपू को झकझोर कर रख दिया है। जैसे तैसे रात बिताने के बाद परिजनों के साथ दीपू मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचा। मां और पिता के लिए दो अर्थी बनाई गई। इस दौरान दीपू ने मां और पिता के हत्यारों को कठोर दंड देने की मांग की। कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक के माता पिता की ही रक्षा नहीं हो पाई। उसने प्रदेश के योगी सरकार से इस वारदात को अंजाम देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


--------------

हत्यारोपियों की तलाश में हाथ-पांव मार रही पुलिस

एक साथ पति-पत्नी की हुई हत्या मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है। आगरा से आए दंपती के पुत्र दीपू चौरसिया से भी पुलिस ने चर्चा कर जानकारी ली। मंगलवार की दोपहर कोलकाता से आई पुत्री अमृता से भी पुलिस बातचीत कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शायद कोई तथ्य मिल जाए। इसके अलावा ग्रामीणों और आसपास के लोगों से भी पुलिस जानकारी हासिल करने में जुटी है। घटना के लगभग 40 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए हाथ पांव मार रही है। घटना की तह तक जाने के लिए विभिन्न बिंदुओं को केंद्र में रख कर पुलिस तहकीकात कर रही है। इस सिलसिले को कोई भी जिम्मेदार अभी कुछ भी बताने से बच रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ कुछ खास साक्ष्य लगा है जो हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed