{"_id":"65429e2c2fb7524d3a0b9834","slug":"the-shopkeeper-committed-suicide-by-hanging-himself-ballia-news-c-190-1-bal1001-6392-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुकानदार ने फंदे से लगकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुकानदार ने फंदे से लगकर जान दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबलिया। सदर कोतवाली के महिला अस्पताल रोड स्थित आवास पर एक दुकानदार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
शहर के जगदीशपुर जिला महिला अस्पताल रो निवासी सत्यनारायण गुप्ता के तीन बेटों में सबसे छोटे आशीष कुमार उर्फ शीबू गुप्ता (29) उनके साथ गुदरी बाजार स्थित गल्ले की दुकान पर रहता है। अन्य भाई अलग-अलग स्थानों पर किराने की दुकान चलाते हैं। दो वर्ष पूर्व खड़सरा के हरपुर निवासी कुसुम गुप्ता से शीबू की शादी हुई थी। पत्नी डिलेवरी के लिए मायके गई थी। बुधवार की सुबह शीबू ससुराल से घर आया, बिना कुछ बताए मकान की छत पर स्थित अपने कमरे में चला गया।
कुछ घंटे बाद परिजन खाना खाने के लिए बुलाने गए तो अंदर से आवाज न आने पर कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे। सभी के होश उड़ गए। फंदे पर शीबू का शव लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की, उन्होंने पत्नी से कुछ अनबन की बात कही। पिता सत्यनारायण गुप्ता ने पुलिस को फांसी लगा कर आत्महत्या की तहरीर दी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी कुसुम भी ससुराल पहुंच गई थी।