{"_id":"6233642870911d5e8f0af751","slug":"the-seal-of-the-traders-on-the-words-of-the-priests-holi-will-be-celebrated-on-19th-ballia-news-vns6437531200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरोहितों की बातों पर व्यापारियों की मुहर,19 को मनेगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरोहितों की बातों पर व्यापारियों की मुहर,19 को मनेगी होली
विज्ञापन
होली की तिथि को उत्पन्न हुई संशय की तिथि बृहस्पतिवार को उस वक्त दूर हो गई, जब नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारी और पुरोहितों की बातों का अनुसरण करते हुए जिले के व्यापारियों से जुड़े सभी संगठनों ने 19 मार्च का होली मनाने की घोषणा की। इस बाबत बृहस्पतिवार को सभी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक नगर के गुरुद्वारा रोड में हुई, जहां दो दिन की बजाए एक दिन यानि 19 मार्च को होली मनाने का निर्णय लिया गया।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 मार्च को होली मनाने के निर्णय को अपना आधार बनाया। नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने व्यापारियों के निर्णय पर सहमति दी है। बैठक में फेडरेशन आफ इंडिया व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अलावा अन्य व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
उधर, थमनपुरा निवासी पंडित अखिलेश उपाध्याय की मानें तो रंगोत्सव यानी होली का त्योहार इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, 18 को और हिन्दू पंचागों के हिसाब से 19 मार्च को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 17 मार्च को होलिका दहन व 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी दिन कार्यालयों में छुट्टी भी रहेगी। वहीं, अगर बात करें हिंदू पंचांगों की तो होली चैत्र मास कृष्ण पक्ष सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा में मनाई जाती है, जो 19 मार्च को है। इस दिन प्रतिपदा दिन में 12 बजकर 13 मिनट तक है। ऐसे में हिंदू पंचांगों के अनुसार, होली मनाने के लिए 19 मार्च का दिन ही प्रशस्त माना जाएगा।