{"_id":"64ac3d6603a0d05f7f0cf4c6","slug":"the-road-will-be-widened-from-610-crores-ballia-news-c-20-1-287089-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 6.10 करोड़ से सड़क होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 6.10 करोड़ से सड़क होगी चौड़ी
विज्ञापन
बलिया। रतसर-एकईल मार्ग से पकड़ी होते हुए वृत्तकूट आश्रम तक करीब छह किमी लंबी सड़क को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए, लोक निर्माण विभाग की ओर से 6.10 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके स्वीकृति की उम्मीद है।
अब विभाग की ओर से स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर सड़कों की मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण करने की भी कवायद जारी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रतसर-एकईल मार्ग से पकड़ी होते हुए वृत्तकूट आश्रम तक मार्ग को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल करते हुए 6.10 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति की प्रत्याशा में ई-टेंडरिंग का कार्य भी शुरु कर दिया है। विभागीय अधिकारी का मानना है कि इससे समय की बचत होगी। पहले से ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर धन उपलब्ध होते ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
कई गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से रतसर, बहादुरपुरकारी, पकड़ी, अभईपुर, कामपुर, मिश्रौली, रतसी, मंझरिया, सरयां सहरोजा, पिपरा, वीरपुरा, नवका गांव, खारी, सहुलाई, बहोरापुर, गढ़मलपुर, गौरा मदनपुरा, उकछी, उससा, टंड़वा, एकईल, पूर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन गांवों के लोगों का चौड़ी सड़क से टंड़वा होते नगरा व सिकंदरपुर आना-जाना आसान हो जाएगा।
रतसर-एकईल मार्ग से वृत्तकूट आश्रम तक चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विभाग की ओर से प्री-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। धन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया