फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The road up to Lakhua Mod-Marev will be completed soon

लखनुआ मोड़-महरेव तक की सड़क जल्द होगी पूरी

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The road up to Lakhua Mod-Marev will be completed soon
2021-22 में शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना में फेफना विधानसभा में 2.6 किमी लंबी लखनुआ मोड़-महरेव काली मंदिर से पंचायत भवन तक कुल 194.22 लाख की स्वीकृति दी थी। बतौर पहली किस्त 97.11 लाख किया गया था। अब सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए दूसरी किस्त 97.11 लाख जारी कर दिया है। यह कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। इस मार्ग के बनने से कई गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पूर्व जिले शासन ने जिले की तीन विधानसभा के कुल 8.28 किमी लंबाई में बनने वाली चार सड़कों के निर्माण के लिए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कुल 722.89 लाख की स्वीकृति दी। इसमें फेफना विधानसभा क्षेत्र के 2.6 किमी लंबी लखनुआ मोड़- महरेव काली मंदिर से पंचायत भवन तक कुल 194.22 लाख की स्वीकृति के साथ कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई। इसके बाद विभाग की ओर टेंडर प्रक्रिया पूरा करते हुए एजेंसी का निर्धारण किया गया। बताया जाता है कि धनाभाव के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। विभाग की ओर से शासन से शेष धन की मांग की गई थी। शासन ने छह दिनों पहले इस कार्य को पूरा करने के लिए शेष धनराशि 97.11 लाख जारी कर दिया है। अब इस कार्य के जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव बाजार आना-जाना होगा आसान
एनएच 31 स्थित लखनुआ मोड़ से महरेव तक बनने वाली इस सड़क से गड़हांचल के कई गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। खासकर नरही व आसपास के 13 से अधिक गांव के लोगों का मुख्य बाजार नगर पंचायत चितबड़ागांव है। ग्रामीणों को अब चितबड़ागांव बाजार व बैंक में जाने के लिए चार किमी कम दूरी तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 194.22 लाख की स्वीकृत लखनुआ मोड़- महरेव काली मंदिर से पंचायत भवन तक निर्माण कार्य के लिए दूसरी किस्त 97.11 लाख जारी किया गया है। जल्द ही यह धनराशि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।
- विजय शंकर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed