फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The road leading to Nirbhaya's village is full of potholes.

Ballia News: निर्भया के गांव जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Nirbhaya's village is full of potholes.
नरहीं (बलिया)। बालिका बंधुता मंच ने रविवार को समावेश फेलो दिव्या पांडेय के नेतृत्व में गांव के युवा वर्ग के साथ विशेश्वरपुर से दुलारपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

निर्भया के गांव जाने वाली सड़क भी गढ्डों में तब्दील हो चुकी है। रविवार को बंधुता मंच ने मेड़वरा कलां, मेड़वरा खुर्द, एकौनी, चुरैली, नसीरपुर से होते हुए विशेश्वरपुर मार्ग के लिए पदयात्रा निकाली। सड़क के लिए जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाए। वक्ताओं ने कहा कि निर्भया के गांव में 11 जनवरी 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यादव आए थे। उस समय सड़क की मरम्मत हुई थी।
विज्ञापन

इसके कुछ साल के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर मरीजों को बाहर ले जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। पदयात्रा में शिवजी पाण्डेय, खुशी शर्मा, नीतू राम, शिवशंकर पासवान, मोहित प्रसाद, नेहा प्रजापति, आंचल शर्मा, विवेक खरवार, सुनैना प्रजापति, संगीता राम, अंजलि, ज्योति, निक्की पटेल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed