फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The ring tied with the dirt zodiac ditch

डेंजर जोन से ही मिट्टी खोदकर बना रहे रिंग बंधा

Sat, 24 Jun 2017 11:13 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 24 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
The ring tied with the dirt zodiac ditch
विरवट कोन्हवलिया के सामने तेजी से कटान कर रही गंडक नदी। - फोटो : अमर उजाला
रामगढ़ के दूबेछपरा में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों में जमकर अनियमितता सामने आई है। बाढ़ विभाग की मौजूदगी में ही डेंजर जोन से ही मिट्टी खोदकर रिंग बंधा बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चले कि दूबेछपरा में 29 करोड़ रुपये बाढ़ निरोधक कार्य के लिए स्वीकृति हुआ है।

इस कार्य के लिए दो ठेकेदारों को कार्य कराने की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। जिसमें एक ठेकेदार को 21 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबा जीओ विधि से लांचिंग पीचिंग कर प्लेटफार्म बनाना है। साथ ही गत वर्ष की बाढ़ में ध्वस्त हुए बंधे का पुर्ननिर्माण करना है। जिसके तहत कार्य चल रहा है। हद तो तब हो गई जब ठेकेदाराें ने अपने चल रहे कार्य से डेढ़ सौ मीटर आगे गंगा नदी के तट पर ही बंधे के दक्षिण दिशा में जेसीबी से मिट्टी खनन कर पुर्न बंधा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया तो ठेकेदारों के उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जबकि नियम यह है कि नए बंधे बनाने के लिए मिट्टी अन्यत्र स्थान से लानी है। जहां एक तरफ 29 करोड़ रुपये खर्च कर बचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं ठेकेदार द्वारा चंद कदमों की दूरी पर ही मिट्टी खनन का कार्य क्यों कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन वाला स्थान डेंजर जोन में ही स्थित है। जहां से मात्र गंगा नदी की दूरी दो सौ मीटर है। हाल-फिलहाल दूबेछपरा में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का गर्व करें तो अब तक मात्र 33 फीसदी ही कार्य हुआ है। जबकि दूसरे ठेकेदार को आठ करोड़ रुपये में स्पर बनाने व अन्य कार्य की जिम्मेदारी मिला हुआ है। कार्यो की हालत यह है कि अभी गंगा की तलहटी का भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। बाढ़ निरोधक कार्य की गति की यहीं कछप चाल रही तो 30 जून क्या 30 जुलाई तक भी कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।



दूबे छपरा में बाढ़ निरोधी कार्य में अनियमितता नहीं होने दी जाएगी। डेंजर जोन से ही मिट्टी खोदकर रिंग बांध बनाने का कार्य कराने जाने के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई होगी।
- संतोष कुमार, प्रभारी जिलाधिकारी, बलिया

बंाध के दक्षिण दिशा में खनन करना अवैध है। हर हाल में जांच कर दोषियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
= दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता, बाढ़ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed