फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The railway team will rush to the spot as soon as the panic button is pressed.

Ballia News: पैनिक बटन दबाते ही दौड़ पड़ेगी रेलवे टीम

Mon, 13 Jul 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The railway team will rush to the spot as soon as the panic button is pressed.
बांसडीहरोड। अब बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर किसी यात्री की तबीयत बिगड़ने, दिव्यांग या बुजुर्ग को मदद की जरूरत पड़ने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारियों को बुलाने के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं होगी। स्टेशन पर पैनिक बटन की सुविधा शुरू कर दी गई है। बटन दबाते ही सायरन बजेगा और स्टेशन मास्टर के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल सूचना मिल जाएगी। इसके बाद रेलवे टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-1 के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित टिकट काउंटर के पास तथा प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पैनिक बटन लगाए गए हैं। इन्हें ऐसे स्थानों पर स्थापित किया गया है, जहां जरूरतमंद यात्री आसानी से पहुंच सकें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाए, दिव्यांग या बुजुर्ग यात्री को प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने में परेशानी हो, कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या महिला एवं बच्चे को तत्काल सहायता की आवश्यकता हो, तो पैनिक बटन दबाकर रेलवे कर्मचारियों को तुरंत सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed