फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The public will decide the candidate for the district panchayat member

Ballia News: जनता तय करेगी जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार

Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The public will decide the candidate for the district panchayat member
चौकियामोड़। सुभासपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक उभांव-चौकिया मार्ग स्थित मैरिज लॉन में हुई। मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत मजबूत होती है। आगामी समय के निकाय चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का वही उम्मीदवार होगा, जिसे उस क्षेत्र की जनता तय करेगी। उन्होंने सफल एवं असफल कार्यकर्ताओं के काम करने के तरीके एवं उनके परिणाम को भी गिनाया। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी मजबूत होती है।इस दौरान बेल्थरारोड विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर शेख अली, आतिफ जमील, सालिक यादव, रजनीश श्रीवास्तव, हरिनाथ राजभर, सुनील सिंह, मिथलेश राजभर, सुग्रीव राजभर, कम्मू लारी, अजय राजभर, हरिंद्र राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed