{"_id":"ef4ec1f02f7a44b6a0fe3545e1e7493b","slug":"the-public-is-closest-to-the-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता के सबसे करीब है कांग्रेस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जनता के सबसे करीब है कांग्रेस’
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी के प्रथम आगमन पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
तत्पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर मुख्य अतिथि डा. भोला पांडेय व विशिष्ट अतिथि कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के करीब रहने वाली पार्टी रही है। लेकिन वर्तमान समय में फिरकापरस्त ताक ते विभिन्न तरीकों से पैतरेबाजी के माध्यम से जनता का विश्वास हासिल कर ले रही है।
जिसका परिणाम भयावह रहा है। विशिष्ट अतिथि कमलेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने सच्चितानंद तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर संदेश देने का काम किया है कि कांग्रेस अपने जमीनी कार्यकर्ताओं का सदैव ख्याल रखती है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री बच्चा पाठक, दिग्विजय सिंह, रघुबर मिश्र, अवधबिहारी चौबे, यतेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव उपाध्याय, पूर्व विधायक सुधीर राय, शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रघुवर मिश्र और संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया।