फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The protesters took out a procession and submitted a memorandum

Ballia News: जुलूस निकाल कर आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The protesters took out a procession and submitted a memorandum
फेफना। क्षेत्रीय संघर्ष समिति की ओर से रेल आंदोलन के क्रम में बृहस्पतिवार को फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष फेफना को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व पोस्टर-बैनर के साथ क्षेत्रवासी सब्जी मंडी फेफना से जुलूस के रूप में चिल्ड्रेन पार्क पहुंचे। चेताया कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक प्रतिमाह जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि रेल आंदोलन के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, सद्भावना या कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव, रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण प्लेटफार्म के बाहर बनाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह बीत जाने के बाद भी समझौते का क्रियान्वयन नहीं किया गया। प्रभुनाथ पहलवान, हरेन्द्र यादव, शिवाजी, सतीश उपाध्याय, अवध नारायण यादव, विनोद गुप्त, हरिशंकर कन्नौजिया, मथुरा प्रसाद गुप्त, तेजनारायण, संतोष यादव, सरदार कन्हैया सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed