फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The problem of inflammation in the liver coming in dengue patients

डेंगू के मरीजों में आ रही लीवर में सूजन की समस्या

Sun, 12 Sep 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
The problem of inflammation in the liver coming in dengue patients
बलिया। इस बार डेंगू खतरनाक रूप में सामने आया है। कई मरीजों में लीवर में सूजन की समस्या भी दिखी है। पेट और फेफड़ों में पानी भर जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ये सब समस्याएं पहली बार डेंगू संक्रमितों में देखने को मिल रहीं हैं। मिचली, उल्टी, पेट दर्द की समस्या तो आम है। बारिश के सीजन में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। कई मरीजों की प्लेटलेट्स गिर जाने के कारण हालत गंभीर हो जा रही है। वहीं, इस बार डेंगू ज्यादा खतरनाक रूप में सामने आया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिला अस्पतालों में डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर भी है। जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों के लीवर में सूजन देखने को मिल रही है। इस कारण मरीजों को अपच की दिक्कत हो जा रही है। ऐसे मरीजों ने खाना भी कम कर दिया है। इसके अलावा कुछ मरीजों के पेट और फेफड़ों में पानी भरने के मामले भी सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कोविड की तरह डेंगू में भी सूजन के कारण पांचवें-छठवें दिन ऐसी समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा प्लेटलेट्स गिर जाने की बात भी सामने आ रही है। डॉक्टरों ने बताया गया कि लगातार प्लेटलेट्स गिरती है तो लीवर में हैमरेज होने की आशंकारहती है। इससे पेट की नलियां फट सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed