फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The principal threatened to kill students browning show

प्राचार्य को छात्रों ने तमंचा दिखा मारने की दी धमकी

Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 28 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The principal threatened to kill students browning show
 विरोध करने पर प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई । उधर कालेज के शिक्षकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कामकाज ठप रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह के अनुसार वह अपने कार्यालय में बैठकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने वाले छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दर्जनभर छात्र प्राचार्य कक्ष में बिना आज्ञा ही घुस गए,  जिसमें आधा दर्जन लोग अपने कालेज के तथा बाकी के छात्र बाहरी थे। प्राचार्य ने इसका विरोध किया तो छात्रों ने तमंचा निकालकर लहराना शुरू कर दिया। आरोपी छात्रों ने प्राचार्य सहित सभी छात्रों को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। कुछ देर में छात्र बाहर निकल गए। इसके बाद प्राचार्य ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और दर्जन भर कांस्टेबिल मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी छात्र वहां से निकल चुके थे। घटना के बाद आक्रोशित शिक्षकों ने प्राचार्य के साथ मुख्य गेट पर ताला जड़कर कालेज बंद कर दिया। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक कालेज में पठन-पाठन नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed