फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pride of the district remembered on the birth anniversary, Mangal Pandey

जयंती पर याद किए गए जिले की शान मंगल पांडेय

Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The pride of the district remembered on the birth anniversary, Mangal Pandey
दुबहर। अमर शहीद मंगल पांडेय की 192वीं जयंती रविवार को उनके पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक पार्क के साथ ही आवास और अन्य स्थानों पर मनाई गई। संगोष्ठी का आयोजन मंगल पांडे यविचार मंच एवं शहीद मंगल पांडेय स्मारक सोसायटी की ओर से किया गया। साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय बलिया ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की शान हैं। उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन

नगवा के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय सेना में रहते हुए जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए कई अंग्रेज अफसरों को मौत के घाट उतारा, उस वीरता का बखान शब्दों से नहीं किया जा सकता। अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर मंगल पांडेय के स्मारक की मरम्मत एवं उसके सुंदरीकरण का प्रस्ताव लखनऊ गया है। स्वीकृत हो जाने के बाद स्मारक सुंदर और सुसज्जित हो जाएगा। पूर्व सैनिक विमल पाठक और अरुणेश पाठक तथा साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय को विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक एवं सचिव अरुण कुमार ने माल्यार्पण करके सम्मानित किया। भुवनेश्वर पासवान, गणेशजी सिंह, प्रियम्बद दुबे, अरुणेश पाठक, रणजीत सिंह, बब्बन, रमेशचन्द्र गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता,नितेश पाठक, रविंद्रनाथ पाल, उमाशंकर पाठक आदि थे।
विज्ञापन

जयंती अमर शहीद के पैतृक आवास बन्धुचक नगवा में भी मनाई गई। मंगल पाण्डेय के प्रपौत्र संतोष कुमार पाण्डेय, डॉ. अंजनी कुमार पाण्डेय तथा विवेक कुमार पाण्डेय ने श्रद्धांजलि दी। सन्तोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार को अमर शहीद मंगल पाण्डेय को भारत रत्न के अलंकरण से अलंकृत करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची निष्ठा होगी। इससे हमारे युवाओं के मन में शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होगी और वो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी करेंगे। श्रीप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बलिया की क्रांतिकारी भूमि पर केंद्र तथा राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयास से एक शहीद मंगल पाण्डेय संग्रहालय की स्थापना होनी चाहिए।श्याम सुन्दर गिरी, घनश्याम पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, लक्ष्मण राम, प्रभुनाथ पाण्डेय, पुरुषोत्तम गिरी, सौभाग्य, शम्भूनाथ ओझा, जगन्नाथ पाण्डेय, सतेन्द्र तिवारी, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने मनाया शहीदी दिवस
बलिया। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया गया। एसपी राजकरन नय्यर ने कैम्प कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन, थानों आदि में सीओए, एसएचओ एवं पुलिस कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट सभागार में शहीद दिवस मनाया गया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में दो मिनट का मौन धारण कर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। सभागार में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे। विकास भवन स्थित सभागार हाल में भी मनाया गया। राष्ट्रपिता के साथ अन्य शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed