फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The police team reached for attachment, arrested one accused, attached the house of another accused

Ballia News: नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Jan 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
The police team reached for attachment, arrested one accused, attached the house of another accused
मनियर क्षेत्र के ऐलासगढ़ निवासी मृतका उर्मिला साहनी पति चंदन साहनी के साथ।(फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
मनियर। क्षेत्र के एलासगढ़ में सोमवार की देर रात नवविवाहिता ने छत की कुंडी में गमछे से लटककर अपनी जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिजन जब उसके कमरे में घुसे तो फंदे पर लटका देख दंग रह गए। शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतका के दादा की तहरीर पर सास, ससुर, पति, देवर और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली के केवटलिया कला निवासी हरेंद्र साहनी की पुत्री उर्मिला (20) की शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना के एलासगढ़ निवासी जयराम साहनी के पुत्र चंदन साहनी के साथ हुई थी। उर्मिला के दादा रामेश्वर साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया कि मेरी पौत्री की शादी जब से हुई थी, तभी से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और पैसा के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। इसे लेकर हमेशा पौत्री से विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

दहेज के लिए मेरी पौत्री को मौत के घाट उतार दिया गया। एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतका के दादा की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति, जेठानी और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed