फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The police picked up the student leader who was staging a protest over the teenager case.

किशोरी प्रकरण को लेकर धरना दे रहे छात्रनेता को पुलिस ने उठाया

Sat, 22 Oct 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The police picked up the student leader who was staging a protest over the teenager case.
नगरा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के मौत के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में किशोरी के अन्य हत्यारोपियों - फोटो : BALLIA
नगरा। थाना क्षेत्र में खून से लथपथ मिली किशोरी की वाराणसी के बीएचयू में शुक्रवार को मौत के बाद आम जनमानस आहत है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सात सूत्री मांगों के साथ छात्रनेता संजीव गिरि बाजार के हनुमान चौक पर अनशन पर बैठ गया। पुलिस संजीव को जबरन उठाकर थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

संजीव गिरि ने पीड़िता की मौत के बाद ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नगरा बाजार के हनुमान चौक पर अनशन पर बैठने का ऐलान फेसबुक पोस्ट के माध्यम से किया था। इसके पोस्ट के बाद से ही पुलिस रात में कई बार उसके घर गई लेकिन वह नहीं मिला। दोपहर में पुलिस को चकमा देकर संजीव बाजार में हनुमान चौक पर पहुंचकर सड़क पर ही अनशन पर बैठ गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस दस मिनट तक संजीव को मनाने की कोशिश की लेकिन उसके द्वारा पुलिस की बात न मानने पर पुलिस उसे जबरन थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

किशोरी की मौत के बाद लोगों में आक्रोश, गांव से बाजार तक बना पुलिस छावनी
नगरा। पुलिस ने किशोरी के शव का वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया। जन आक्रोश को भांपते हुए पीड़िता के मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही नगरा बाजार भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वर्दी व सादे ड्रेस में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है, जिसमें महिला पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड की भी गाड़ी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed