फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The police agency raised clerk

पुलिस ने एजेंसी लिपिक को उठाया

Sun, 04 Oct 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 04 Oct 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
The police agency raised clerk
जबकि सच्चाई यह है कि लिपिक दीपक गुप्त के उपर आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट के आदेश पर सिकंदरपुर थाने में बीते दो फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस की उदासीनता के कारण गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। जब डीजी के निर्देश पर उसे चौकी इंचार्ज ने उठा लिया तो एसओ उसे हिरासत बताकर         मानो कानून से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।   
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कस्बा के मुहल्ला बढ्ढा निवासी रामजी वर्मा पुत्र सूर्यदेव वर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में शिकायती पत्र देकर कस्बा स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी के खिलाफ गैस वितरण में धांधली व फर्जी गैस कनेक्शन वितरण करने की शिकायत की थी। जिस पर कोर्ट के आदेश पर दो फरवरी 2015 को सिकंदरपुर थाने में एजेंसी लिपिक दीपक गुप्त के विरूद्ध आईपीसी एक्ट 419, 420, 467, 468, 471, 408, 409, 120बी के तहत मुकदमा कायम किया गया था। लेकिन पुलिस की उदासीनता कही जाय या फिर राजनीतिक दबाव पुलिस करीब आठ महीने तक उस पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जब वादी श्री वर्मा ने पुन: कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए दिनांक 21 सितंबर 2015 को पुलिस महानिदेशक लखनऊ को एक प्रार्थनापत्र प्रेषित कर घटनाक्रम से अवगत कराया और गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को अविलंब गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। रविवार की दोपहर सिकंदरपुर चौकी प्रभारी मोतीलाल पटेल अपने दलबल के साथ आरोपी को मुहल्ला मिल्की में गैस वितरण करते समय उठा लिया। सिकंदरपुर एसओ संजय द्विवेदी बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज ने आरोपी को उठाया है। विस्तृत जानकारी हमें नहीं है। जबकि चौकी प्रभारी मोतीलाल पटेल सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति को मैंने नहीं उठाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed