फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pending exam results will be checked on 17th

Ballia News: लंबित परीक्षा परिणामों के लिए 17 को होगी जांच

Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The pending exam results will be checked on 17th
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की सूची में डब्ल्यूई (लंबित परीक्षा परिणाम) में रोके गए प्रकरणों की स्थलीय जांच 17 मई को होगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की सूची डब्ल्यूई में रोके गए मामलों की स्थलीय जांच के लिए 17 मई की तिथि निर्धारित की गई है। जांच दल के सदस्य बलिया के राजकीय इंटर काॅलेज में उपस्थित रहकर अभिलेखों के आधार पर परीक्षण करेंगे। संबंधित परीक्षार्थियों को उपस्थित होकर साक्ष्य / अभिलेखों सहित अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर प्रकरण का निस्तारण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed