फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The outgoing president left the claim in Ballia and Chitbargaon

Ballia News: बलिया और चितबड़ागांव में निवर्तमान अध्यक्ष ने छोड़ी दावेदारी

Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
The outgoing president left the claim in Ballia and Chitbargaon
बलिया। निकाय निर्वाचन में नाम वापसी की समयावधि समाप्त होने के बाद जिले की दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। बृहस्पतिवार को 12 निकायों में अध्यक्ष के लिए 19 उम्मीदवारों ने नाम वापसी की। सभासद पद के लिए 49 लोगों ने अपना अभ्यर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन

मंगलवार जांच के दौरान सिकंदरपुर में अध्यक्ष के एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था। इसके बाद दो नगर पालिकाओं समेत दस नगर पंचायतों में अब अध्यक्ष पद के 134 दावेदार मैदान में हैं। इसके अलावा सभासद पद के लिए 876 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इनमें जांच के दौरान 12 का पर्चा निरस्त हो गया था। जबकि 49 लोगों ने नाम वापस लिया है। इस प्रकार 12 निकायों के 195 वार्ड के लिए 815 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

नाम वापस के दौरान बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी और उनकी पत्नी सरिता गुप्ता ने उम्मीदवारी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही व्यापारी व भाजपा नेता प्रदीप कुमार वर्मा और पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता की पत्नी पूर्णिमा गुप्ता ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके अलावा सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले तीन लोगों ने भी चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की। इस प्रकार बलिया नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत, चितबड़ागांव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले निर्वतमान अध्यक्ष केशरी नंदन त्रिपाठी और संदीप गुप्ता ने मैदान से हटने में ही भलाई समझी। ंसभासद के लिए छह दावेदारों ने पर्चा वापस लिया। यहां अध्यक्ष अब दस उम्मीदवार मैदान में है। जबकि सभासद के लिए छह प्रत्याशियों ने नाम वापसी की। इस प्रकार 50 उम्मीदवार मैदान में है।
नवगठित नगर पंचायत रतसड़कलॉ में अध्यक्ष पद के लिए दावा करने वाले मदन राजभर ने नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए अब 12 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि सभासद पद के लिए सात उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया है। इस प्रकार अब 105 उम्मीदवार सभासद के लिए मैदान में है।
बांसडीह में संजय और सुरेंद्र ने वापस लिया पर्चा : निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा पर्चा वापसी के क्रम में नगर पंचायत बांसडीह से अध्यक्ष पद के दो निर्दलीय उम्मीदवारों संजय सिंह व सुरेंद्र तिवारी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ अब बांसडीह में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की संख्या 12 हो गई है। वहीं , सभासद के लिए 68 उम्मीदवारों में किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
सहतवार में निर्दल उम्मीदवार मैदान से हटा सहतवार में अध्यक्ष पद के 12 दावेदारों में एक निर्दलीय राजकुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे अब अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, सदस्य के मैदान में जुटे 54 उम्मीदवारों में चार ने अपना नामांकन वापस किया है।
मनियर में नहीं हुई कोई वापसी : नगर पंचायत मनियर में मनियर में अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों में किसी के द्वारा नाम वापसी नहीं की है। इसके अलावा सभासद पद के 68 उम्मीदवारों में किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।
रेवती में मंजू के साथ अतुल हटे मैदान से : नगर पंचायत, रेवती में अध्यक्ष के 17 में दो प्रत्याशी मंजू शर्मा व अतुल पांडे द्वारा नाम वापस लिया गया है। वहीं, सभासद पद के 91 प्रत्याशियों में सात उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। रेवती में अब अध्यक्ष पद के 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
अब दस दावेदार मैदान में : नगर निकाय चुनाव में बेल्थरारोड से अध्यक्ष के लिए एक नामांकन पत्र वापस लिया गया। अध्यक्ष पद के कुल 11 में एक पर्चा वापस लिए जाने से अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व सुभासपा समेत निर्दल प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, कुल 13 वार्डों के लिए दाखिल 59 नामांकन पत्रों में वार्ड नंबर चार व छह के एक-एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिए जाने से अब 57 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के रूप में भाग्य आजमाएंगे। नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है।
रसड़ा में आठ ने वापस लिया पर्चा : नगर पालिका, रसड़ा में अध्यक्ष पद के लिए सात एवं सभासद के लिए 97 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमाएंगे। अध्यक्ष पद पर किसी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जबकि सभासद पद पर आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है।
अध्यक्ष पद के लिए एक वापस लिया अभ्यर्थन : नगर पंचायत नगरा में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे नौ उम्मीदवारों में से एक ने वृहस्पतिवार को पर्चा वापस ले लिया। जबकि सभासद पद के लिए चार ने दावेदारी छोड़ दी है। इस प्रकार नवगठित इस नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आठ और सभासद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में है।
पांच उम्मीदवारों ने छोड़ी दावेदारी : नगर पंचायत, सिकंदरपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सात महिला प्रत्याशियों सहित कुल 15 उम्मीदवार मैदान में है। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। वही, सभासद पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार अब 106 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नगर पंचायत बैरिया के चुनाव के क्रम में बृहस्पतिवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी मैदान में हैं। वहीं, सभासद के चुनाव में कुल 16 पदों के लिए 74 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed