{"_id":"aea03845264edf3e3a23c0c6eb751df0","slug":"the-other-day-200-candidates-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 200 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 200 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 200 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस तरह से जिला पंचायत सदस्य की 59 सीटों के लिए 380 उम्मीदवार सामने आ चुके हैं।
इस बार आरक्षण से अलग हटकर महिलाओं ने भी अधिकाधिक संख्या में नामांकन में भागीदारी दिखाई। सुबह 10 बजे से ही कलेक्ट्रेट स्थित डीडीसी कार्यालय परिसर में नामांकन कार्य शुरू हो गया। नामांकन स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
सुबह से चार ब्लाकों नगरा, रसड़ा, सीयर, चिलकहर के उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। एक उम्मीदवार के साथ दर्जनभर समर्थक नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पर अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए मुख्य गेट तक गए लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उम्मीदवार के साथ एक प्रस्तावक के साथ ही अंदर जाने दिया।
दूसरे दिन महिलाओं की संख्या अधिक रही। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अंतिम समय तक अलग-अलग क्षेत्रों के उम्मीदवार जमे रहे। इस दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी हीरालाल हीरा, जेपी सिंह, अर्चना, अनिल सिंह, संजय यादव सहित सैकड़ों लोगों ने नामांकन किया।