फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Offered guidance on the careers, education, and safety of female students

Ballia News: छात्राओं के कॅरिअर, शिक्षा-सुरक्षा पर दी सीख

Fri, 16 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Offered guidance on the careers, education, and safety of female students
मिशन श​क्ति के तहत नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उज्ज्व
बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से कॅरिअर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य, शिक्षा और कॅरिअर निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप कॅरिअर का चयन करने तथा शिक्षा के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। साथ ही छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने और जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अधिकारी वाणी विनेश सिंह तथा जिला मिशन समन्वयक अंजलि सिंह आदि मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत विकासखंड चिलकहर के अंतर्गत ग्राम अंदौर में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर रामशरण यादव ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को अन्य महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। आलोक रंजन, अनिल कुशवाहा, अंकिता गुप्ता, कोमल पटेल, सचिन पटेल, ग्रामीण की महिलाएं आदि उपस्थित रहे। उधर, गड़वार बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। थाना गड़वार के एसओ हितेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में एनसीसी कैडेटों एवं पुलिस विभाग की महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed