{"_id":"6ad1396dc7228f0bbd04ec37","slug":"paddy-procurement-will-begin-on-november-1st-100-centers-will-be-opened-ballia-news-c-190-1-bal1002-175270-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक नवंबर से धान की खरीद होगी, 100 केंद्र खोले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक नवंबर से धान की खरीद होगी, 100 केंद्र खोले जाएंगे
विज्ञापन
बलिया। जिले में धान खरीद की तैयारी तेज हो गई है। एक नवंबर से किसानों की उपज खरीदने के लिए 100 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।
सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य भी जारी कर दियाा गया हे। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाए जाने से किसानों को अपनी उपज का पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपये अधिक दाम मिलेगा। सामान्य धान का एमएसपी 72 रुपये बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। ग्रेड एक धान 2461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
जिला विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष लगभग 70 हजार हेक्टेयर में हुई धान की खेती हुई है। किसान दशहरा बाद धान बेचने की तैयारी व पंजीयन कराने में जुट जाएंगे। बताया कि पिछले वर्ष धान खरीद के लिए 54 क्रय केंद्र खोले गए थे। 1.03 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारितथा, इस साल लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, छाया, तौल मशीन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।