{"_id":"6ad13938bed43b73250814fe","slug":"in-this-76-year-old-tradition-female-wrestlers-will-also-showcase-their-strength-this-time-ballia-news-c-190-1-bal1001-175212-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 76 साल पुरानी परंपरा में इस बार महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 76 साल पुरानी परंपरा में इस बार महिला पहलवान भी दिखाएंगी दम
विज्ञापन
घोघा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन बड़ी बाजार स्थित मां जगधात्री भवानी मंदिर परिसर में परंपरागत दंगल का आयोजन किया जाएगा। यह परंपरा 76 वर्षों से चली आ रही है।
मां जगधात्री भवानी मंदिर समिति एवं महावीरी झंडा पूजन व दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में होने वाले इस एक दिवसीय दंगल में जनपद के नामी गिरामी पहलवानों के साथ दूसरे क्षेत्रों और प्रदेशों की महिला एवं पुरुष पहलवान दांव-पेच दिखाएंगे। महिला पहलवानों की भागीदारी इस बार के आयोजन का खास आकर्षण होगी।
समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने बताया कि नवरात्र और दुर्गा पूजा मेले के अवसर पर दंगल की परंपरा पिछले करीब 76 वर्षों से चली आ रही है। आर्थिक रूप से आयोजन चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद समिति इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष भी भव्य दंगल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और उन्हें आगे चलकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की प्रेरणा मिलती है। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह ‘गुड्डू’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बांसडीह क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इन्हें संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना समाज के हित में है।