फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The officials took stock of the anti-flood work

बाढ़ रोधी का काम का अधिकारियों ने लिया जायजा

Wed, 08 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The officials took stock of the anti-flood work
रामगढ़ में ठोकर का निरीक्षण के दौरान निर्देश देते बाढ़ विभाग सोनपुर के चीफ डीके पांडुआल व सिंचाई - फोटो : BALLIA
रामगढ़। बाढ़ विभाग सोनपुर के मुख्य अभियंता डीके पांडुआल व सिंचाई विभाग वाराणसी के अधीक्षण अभियंता एसएन शर्मा ने बुधवार की सुबह रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। एनएच 31 व गंगा के मुहाने पर बसे गांवों को बचाने लिए बाढ़ विभाग के करीब 55 करोड़ की लागत से पांच परियोजनाओं का काम चल रहा है। काम पूरा होने पर रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक की करीब 50 हजार की आबादी सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

ठेकेदारों की लापरवाही व विभागीय उदासीनता के कारण 8 जून तक कटान रोधी कार्य मूर्त रूप नहीं ले पाया है। इस बार अगर गंगा नदी उफनाई और काम अधूरा रहा तो करोड़ों रुपये पानी में बह जाएंगे। गंगा के किनारे बसे गांवों के लोगों में चिंता है। जिले को बाढ़ व कटान से बचाने के लिए 126 करोड़ रुपए की लागत से कुल 19 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसमें पांच परियोजनाएं रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा तक स्वीकृत हैं। इसके तहत रामगढ़ से दुबे छपरा तक दो ठोकर, रीवेटमेंट, पार्कोपाइन विधि द्वारा कटान रोधी कार्य संसाधन व मजदूरों के अभाव में मंथर गति से चल रहा है। अभी करीब 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है। विभाग पहले अधिकारियों ने 15 जून कार्य पूरा करने की बात कही थी। अब महीने के अंत में काम पूरा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

लोगों को भय है कि ठेकेदार पानी बढ़ने पर काम बीच में ही छोड़ जाएगा और तब सारी उम्मीदें बेमानी हो जाएंगी। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सोनपुर चीफ ने इन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। कार्यों की गुणवत्ता को देखा और इससे संबंधित दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि हर हाल में 30 जून से पहले सभी कटान रोधी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस बार तय समय के अंदर जिस ठेकेदार का कार्य पूर्ण नहीं होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed