फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The number of joint pain patients increased

Ballia News: जोड़ों में दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ी

Tue, 31 Dec 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The number of joint pain patients increased
बलिया। जिले में अभी कंपकंपाने वाली ठंड नहीं पड़ रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने व्यायाम बंद कर दिया है। यही कारण है कि गठिया, रूमेटाइड आर्थराइटिस व जोड़ों में दर्द के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाथ-पैर, घुटने व कंधे समेत तमाम जोड़ों की परेशानी से राहत के लिए बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में 1683 मरीज पहुंचे, इसमें हड्डी रोग की तीन ओपीडी में 198 मरीज पहुंचे, इसमें करीब 40 प्रतिशत मरीज जोड़ों व हड्डी में दर्द व सूजन से चलने-फिरने में दिक्कत से परेशान रहे। बाइक से चलने वाले युवा भी जोड़ों के दर्द व शरीर की जकड़न से बेहाल हैं। अंगुलियों के जोड़ों में सूजन से कामकाज करने में परेशानी आ रही है। मांसपेशियों में दर्द, जकड़न के साथ युवाओं में पुरानी चोट के दर्द उभर आए हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर संतोष चौधरी ने बताया कि सर्दी में घुटनों की नसें सिकुड़ जाती हैं, इससे सूजन होने लगती है। हवा चलने से गठिया मरीजों की मुसीबत बढ़ जाती है। ओपीडी में 40 फीसदी ऐसे मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। गठिया के मरीजों को दवा देने के साथ सर्दी से बचाव और पैरों का व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


ठंड में जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए करें ये उपाय

गलन भरी ठंड में सुबह-शाम बाहर कम निकलें। धूप निकलने के बाद हल्के व्यायाम नियमित रूप से करें। पौष्टिक सुपाच्य गर्म आहार लें। अखरोट, अलसी या तीसी युक्त चीजों का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की आशंका कम होगी। गुनगुने तेल से मसाज करें। दर्द बढ़ने पर दर्द निवारक और एंटी इंफ्लामेट्री दवाओं का सेवन डॉक्टर परामर्श के अनुरूप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed