फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The number of infected is decreasing continuously in the district

जिले में लगातार कम हो रही संक्रमितों की संख्या

Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
The number of infected is decreasing continuously in the district
बलिया। जनपद में कोरोना मरीज लगातार घट रहे हैं। शासन के लक्ष्य के मुताबिक प्रतिदिन 1700 से 2000 लोगों की जांच की जा रही है। जिसमें अधिकतम 20 से 25 मरीज ही पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यह जनपद के लिए खुशखबरी है। इसकी जानकारी देते हुए डॉक्टर जियाउल हुदा ने बताया कि शासन द्वारा त्योहार सीजन को देखते हुए 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शापिंग माल, ई-रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, ठेला-खोमचा वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 64 67 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6456 में से 6232 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 144 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 91 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6496 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के आवास विकास कालोनी में एक, जगदीशपुर में एक, रामपुरचीट में एक, नगरा के रेकुआ में एक, सोहाव के चितबड़ागांव में एक, रेवती के एपेक्स हास्पीटल में एक, रसड़ा के अठिलापुरा में एक, दुबहर के पांडेयपुरा में तीन, बेलहरी में तीन, एएसएमसी कैंपसगंज में एक पॉजिटिव केस पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed