फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The new bridge of Jackfruit drain will be operational soon, load checking done

Ballia News: जल्द चालू होगा कटहल नाले का नया पुल, लोड चेकिंग हुई

Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The new bridge of Jackfruit drain will be operational soon, load checking done
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कटहल नाला पर बना नया पुल पूरी तरह से तैयार हो गया है। पुल जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। पुल के वहन क्षमता की जांच की गई। मंगलवार तक पुल को आम जनता के लिए खोला जा सकता है।
विज्ञापन

माल्देपुर से कदम चौराहे तक फोरलेन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर भी बनकर कर तैयार हैं। मार्ग पर सांकेतिक चिह्न व सुंदरीकरण का कार्य अधूरा है। प्रशासन को भी कटहलनाला पर बने नए पुल के चालू होने का इंतजार है । पुल अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। तकनीकी जांच टीम ने हरी झंडी दे दी है। वहीं, लोड चेक की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। कटहनाला पर पुल बनाने में पांच गटर का इस्तेमाल किया गया है। एक गटर का वजन लगभग 80 टन केे आसपास है। गटर पिलर पर रखने के बाद बीच के गैप की सेंटरिंग कर ढलाई के साथ ही एप्रोच मार्ग पूरी तरह से तैयार हो गया है। सांकेतिक चिह्न भी लग गए है। शासन ने पुल व एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए 4.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।
विज्ञापन

-------
वर्जन---
माल्देपुर से कदम चौराहे तक फोरलेन पर कटहल नाला पर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सभी तकनीकी जांच पूरी हो गई है। इनका रिपोर्ट भी आ चुका है। उच्चाधिकारियों को निरीक्षण सोमवार या मंगलवार को होगा। उसके बाद पुल को आम जनता के खोल दिया जाएगा। -एसडी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed