फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The names of 25,000 voters appeared 2,823 times across various Gram Panchayats

Ballia News: 25 हजार मतदाताओं के नाम विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2823 बार आए

Wed, 22 Apr 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The names of 25,000 voters appeared 2,823 times across various Gram Panchayats
बैरिया। इस बार पंचायत चुनाव समय पर होंगे, इसके बहुत कम ही आसार दिखाई दे रहे हैं। पहले मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को होना था। लेकिन इसका समय 22 अप्रैल तक कर दिया गया।
विज्ञापन

आयोग की ओर से ब्लाॅकों में संभावित एक से अधिक बार अंकित मतदाताओं के नाम की संख्या करीब 25 हजार है। इन वोटरों का विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2823 बार नाम आया है। आयोग इन वोटरों को संभावित डुप्लीकेट मतदाता मान रया है। अब इनके सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद ही 10 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे लग रहा है कि पंचायत चुनावों का समय भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

अब एक बार फिर मतदाता सूची के प्रकाशन के समय को बढ़ाते हुए 10 जून कर दिया गया है। जबकि पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है। एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा है कि अब पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून काे किया जाएगा। वहीं मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक किया जाएगा। 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed